{"_id":"6539604ed924d99dfd0a8459","slug":"stopped-the-ambulance-that-arrived-with-the-dead-body-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-5071-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोका, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोका, किया हंगामा
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी युवक की कर्नाटक में काम के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की रात उसका शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों ने एंबुलेंस को रोक लिया। मुआवजा व कंपनी पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया।
नधिरा गांव निवासी शिवकुमार (24) कर्नाटक में मशीन ऑपरेटर का काम करता था। वहां गत 23 अक्तूबर की रात काम के दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से शिवकुमार की मौत हो गई। साथियों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस से मंगलवार की रात घर भेजा। परिजनों ने आक्रोशित होकर शव लेने से इन्कार कर दिया। शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोक लिया। परिजन कंपनी पर कार्रवाई व मुआवजा की मांग कर रहे थे।
सूचना पर पहुंचे एसआई वीरबहादुर सिंह ने परिजनों को मुआवजा देने के आश्वासन देकर शांत कराया। शिवकुमार दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई पैर से अशक्त है। एसआई वीरबहादुर सिंह ने बताया कि मृतक को तीन महीने की मजदूरी नहीं मिली थी। काम करने वालों से बात होने पर पैसा भेजने की बात कही गई, इस पर परिजन तैयार हुए। शव का कर्नाटक में पोस्टमार्टम भी कराया गया है।