{"_id":"6203d2b536557b5456513cb8","slug":"stop-crime-resolve-disputes-dm-sonbhadra-news-vns637738749","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध पर लगाए रोक, विवादों का करें निस्तारण, डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध पर लगाए रोक, विवादों का करें निस्तारण, डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर बुधवार को पुलिस लाइंस चुर्क में बुधवार को डीएम टीके शिबू और डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने मातहतों को हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, अराजक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने और जमीन संबंधित मामलों को निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए बैरिकेडिंग व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन कराया जाए। साथ ही चुनाव में बाधा पहुंचाने की मंशा रखने वाले अराजक तत्वों को पहले से ही चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई कर उन्हें पाबंद करें। एसपी ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने का निर्देश दिया। कहा कि सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ-साथ डिजिटल वॉलेंटियर ग्रुप को अपडेट करते हुए नियमित मीटिंग कर उनका सहयोग लें। गोष्ठी में एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार, एएसपी ऑपरेशन विजय शकंर मिश्रा, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, प्रदीप सिंह चंदेल, शंकर प्रसाद, रामआशीष यादव, संजीव कटियार, आशीष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी चुनाव सेल राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।