फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Statue will remind Baba Saheb's ideals: Lal Bihari

बाबा साहब के आदर्शों की याद दिलाएगी प्रतिमा: लालबिहारी

Fri, 17 Jan 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Statue will remind Baba Saheb's ideals: Lal Bihari
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण और वादकारी भवन का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि बार परिसर में डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा उनके जीवन और कार्यों की याद दिलाती रहेगी। हमें उनके सिद्धांतों और आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगी। कहा कि हमें डाॅ.आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए, जिसमें समाज में समानता, न्याय, और भाईचारा शामिल है। बार कौंसिल ऑफ यूपी के पूर्व अध्यक्ष पांचू राम मौर्य ने कहा कि आंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण हमें उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। संचालन रामजनम सिंह ने किया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट, जगजीवन सिंह, रोशन लाल यादव, पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed