फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Statue of tribal great leader Birsa Munda inaugurated

Sonebhadra News: आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

Wed, 31 Jan 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Statue of tribal great leader Birsa Munda inaugurated
दुद्धी। तहसील क्षेत्र के नगवां गांव में आदिवासी महोत्सव के दौरान मंगलवार को आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बहुत बड़ी लड़ाई अंग्रेजों से लड़ी। पढ़ाई के लिए हर वर्ग को प्रेरित किया। भगवान बिरसा मुंडा ने भी अपने देश व समाज के लिए संघर्ष किया है। भाजपा सरकार भी आदिवासी समाज के विकास को संकल्पित होकर कार्य कर रही है। पहली बार इस वर्ग से देश को राष्ट्रपति मिला है। दूर दृष्टि सोच के साथ केंद्र व राज्य सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को समय से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉ. गौरव सिंह ने किया। ग्राम स्वराज समिति के संयोजक महेशानंद की अगुवाई में मेला का आयोजन हुआ। उन्होंने आदिवासी बच्चों को शिक्षा देने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान लखमन देवी, चेयरमैन कमलेश मोहन, गोपाल सिंह, इंद्रेश सिंह, श्रवण, राजन चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed