फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   State-of-the-art LHB coaches will be installed in three pairs of trains

Sonebhadra News: तीन जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अत्याधुनिक एलएचबी कोच

Sat, 31 May 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
State-of-the-art LHB coaches will be installed in three pairs of trains
रेलवे तीन जोड़ी यात्री ट्रेनों में अत्याधुनिक एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) कोच लगाएगा। ये आईसीएफ कोच का स्थान लेंगे। इससे इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

10 जुलाई से धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस तथा 14 जुलाई से पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस, पटना से 10 जुलाई से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि 11 जुलाई से सिंगरौली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का संचालन भी अत्याधुनिक एलएचबी कोच से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 12 जुलाई से पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस एवं 13 जुलाई से बरकाकाना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस को अत्याधुनिक एलएचबी कोच में परिवर्तित किया जाएगा।
बताया कि एलएचबी रेक में परिवर्तन के परिणामस्वरूप द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के चार कोच, शयनयान श्रेणी के छह कोच तथा साधारण श्रेणी के छह कोच होंगे।
उन्होंने बताया कि एलएचबी कोच यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करते हैं। स्टेनलेस स्टील से बने बेहतर इंटीरियर वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच वजन में हल्के और आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक मजबूत होते है।

कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने के कारण सुरक्षा बढ़ जाती है। एंटी-क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती है। कोच बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन के साथ-साथ बेहतर इंटीरियर और शौचालय से सुसज्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed