फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Starch being burnt, administration silent

जलायी जा रही पराली, प्रशासन मौन

Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Starch being burnt, administration silent
सोनभद्र। जिले में ग्रामीण इलाकों में इन दिनों धड़ल्ले से रबी के फसलों के अवशेष (पराली) को जलाया जा रहा है। वहीं फसल जलाने की आये दिन हो रही घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार मौन बैठे हुए हैं। इस संबंध में पूछने पर चुनाव का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण के बढ़ते मामले को देखते हुए एनजीटी की तरफ से फसलों के अवशेष को जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकारों को फसल अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फरमान जारी किया गया है। फसली सीजन के दौरान कृषि विभाग की तरफ से फसल अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात तो कहीं जाती है। लेकिन यह सख्ती सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। जिले में गेहूं की फसल लगभग सभी गांवों में कट चुकी है। अब किसान फसल के अवशेष को जलाने में जुटे हुए हैं। हर दिन कहीं न कहीं खेतों में पराली जलते देखा जा रहा है। बावजूद इसके उन किसानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि पराली जलाने वाले किसानों से खेत के रकबे के हिसाब से प्रति घटना आर्थिक दंड वसूला जाना है। वहीं कृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय इस तरह की घटना की जानकारी नहीं होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। इस संबंध में जब कृषि उपनिदेशक डीके गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक पराली जलाने की एक भी घटना संज्ञान में नहीं है। यदि किसान पराली जला रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed