फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stabbing in dispute over dancing on DJ, one barati injured

Sonebhadra News: डीजे पर नाचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, एक बराती घायल

Wed, 31 May 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stabbing in dispute over dancing on DJ, one barati injured
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन भठवा टोला में मंगलवार की रात बरात में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक बराती जख्मी हो गया। इसे लेकर तनाव की स्थिति बन गई। प्रबुद्ध जनों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भठवां टोला निवासी बचाऊ चेरो के घर पन्नूगंज के पटना गांव से बरात आई थी। रात में डीजे की धुन पर बराती नाच रहे थे। गांव के भी कुछ युवक उनके बीच घुसकर नाचने लग। इसे लेकर बरातियों से उनका विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू से वार कर दिया। हमले में बरात में शामिल रवि (26) घायल हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। बरात में शामिल अन्य लोग उग्र हो गए। गांव के प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद विवाह की रस्म पूरी की गई। घायल युवक को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed