{"_id":"62152734eb8fdb4d7141b148","slug":"sst-team-seized-3-57-lakhs-from-two-vehicles-sonbhadra-news-vns639954528","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसटी टीम ने दो वाहनों से जब्त किए 3.57 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसटी टीम ने दो वाहनों से जब्त किए 3.57 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव के पास यूपी-एमपी की सीमा पर एसएसटी टीम ने दो वाहनों से 3.57 लाख रुपये बरामद किया। दोनों गाड़ियों के चालकों की ओर से बरामद रुपयों के संबंध में सही जवाब न देने पर टीम ने उन रुपयों को जब्त करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी है।
घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि बर्दिया गांव के पास यूपी एमपी बॉर्डर पर मंगलवार को एसएसटी के प्रभारी मजिस्ट्रेट रामचंद्र वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान घोरावल से बर्दिया की तरफ आ रहे एक बाइक को उन्होंने रोका और उसकी जांच की तो बाइक की डिकी में साढ़े 57 हजार रुपये मिले। बाइक चालक ने अपना नाम अब्बू अली निवासी गुरहवा टोला पेढ़ ग्राम पंचायत थाना घोरावल कोतवाली बताया। इसी तरह एक मैजिक गाड़ी की पुलिस ने जांच की तो 2.99 लाख रुपये बरामद हुए। मैजिक चालक नौगवां नंदलाल निवासी रवि प्रकाश मौर्य इन रुपयों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। रुपये रखने वाले अबू अली व रविप्रकाश से इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर एसएसटी टीम ने इन रुपयों को जब्त कर लिया। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। एसएसटी टीम में उभ्भा चौकी के हेड कांस्टेबल इंद्रेश यादव व कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे।