बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गैस सिलिंडर लेकर पन्नूगंज रोड पर पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। रसोई गैस सिलिंडर का दाम 50 रुपये बढ़ाए जाने का विरोध किया।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया था लेकिन अपने वादों को वो भूल गई और पूंजीपतियों के गोद में बैठ कर केवल महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। आज प्रधानमंत्री महंगाई पर एक भी शब्द नहीं बोल रहे हैं। सरकार लाउडस्पीकर, हनुमान चालीसा, हिंदू-मुस्लिम दिखा कर अपनी नाकामियों को छिपा रही है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवान व किसान विरोधी सरकार है। प्रदर्शन करने वालों में हरिदास अग्रहारि, मोती कोल, राकेश सिंह, गोलू यादव, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा आदि शामिल रहे।