{"_id":"619fcf2aa89cb8363d2ff96b","slug":"spend-dmf-on-the-betterment-of-the-residents-of-the-mining-sector-sonbhadra-news-vns6245311199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन क्षेत्र के निवासियों की बेहतरी पर खर्च करें डीएमएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन क्षेत्र के निवासियों की बेहतरी पर खर्च करें डीएमएफ
विज्ञापन
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें खनिज क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और उसके समाधान पर चर्चा हुई। खनिज फाउंडेशन न्यास फंड में जमा धनराशि को खनन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के विकास पर खर्च करने पर जोर दिया गया।
राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, हरिराम चेरो, एमएलसी लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने खनिज क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, प्रदूषण सहित अन्य मुद्दों को बैठक में रखा। डीएम टीके शिबू ने कहा कि उप खनिजों से प्राप्त होने वाली रकम का सदुपयोग किया जाए। खनन कार्यों के साथ ही खनन क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, संपर्क मार्ग की मरम्मत, अस्पतालों की मरम्मत आदि कराकर गरीबों की सेवा के लिए बेहतर बनाया जाए। उन्होंने परिषदीय स्कूलोें में जरूरी जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को शामिल करते हुए साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा। बैठक में डीएफओ राबर्ट्सगंज संजीव कुमार सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम राकेश सिंह, खान अधिकारी जेपी द्विवेदी, सीएमओ डॉ. नेम सिंह आदि मौजूद रहे।
जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें बैंक
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम टीके शिबू की अध्यक्षता में बैंकों की डीएलआईसी व डीसीसी के संबंध में बैठक हुई। विभिन्न विभागों की योजनाओं में बैंकों से ऋण स्वीकृति के मामलों की समीक्षा की गई। लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए रोजगार परक योजनाओं को मूर्त रूप देने में सकारात्मक सहयोग कर जिले के विकास में सार्थक भूमिका निभाएं। जिले के सभी बैंक भारत सरकार और रिजर्व बैंक आफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों के प्रति नियमित जिम्मेदारी के साथ ही मानवीय नैतिकता भी निभाएं। बैंक अपने कार्यों में सुधार लायें, अन्यथा की दशा में कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एलडीएम अरुण पांडेय, डीडीएम नाबार्ड पंकज आदि मौजूद रहे।