फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Special train carrying 247 enemies from Surat

सूरत से 247 शत्रमिकों को लेकर आई विशेष ट्रेन

Tue, 26 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Special train carrying 247 enemies from Surat
सोनभद्र। गुजरात के सूरत से 247 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन मंगलवार की सुबह यहां आई। ट्रेन सोनभद्र पर पहुंचने पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की गई। इसके बाद सभी को भोजन और राशन किट देकर रोडवेज की बसों से घर रवाना किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स के साथ एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह डटे रहे।
विज्ञापन

गुजरात के सूरत से 247 लोगों को लेकर विशेष ट्रेन मंगलवार को सुबह करीब चार बजे सोनभद्र रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे पहले स्टेशन परिसर को सैनिटाइज कर लिया गया था। ट्रेन पहुंचते ही स्टेशन पर पहले से तैयार चिकित्सकों की 10 टीमों में शामिल लोगों ने श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की। इसके बाद प्रशासन की तरफ से सभी को भोजन, पानी का बोतल, राशन किट उपलब्ध कराया गया। इसके बाद श्रमिकों को रोडवेज की बसों से उनके घर भेजे जाने का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक सभी को बसों व अन्य संसाधनों से घर भेज दिया गया। एडीएम ने बताया जो श्रमिक गुजरात के सूरत से यहां आए हैं, उनमें 24 सोनभद्र जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। इनके अलावा वाराणसी के 80, जौनपुर के 25, गाजीपुर के 23, श्रमिक, बहराइच के नौ, चंदौली के सात, आजमगढ़ के 18, सुल्तानपुर के दो, बलिया के 23, मऊ के 11, आंबेडकर नगर के आठ, संत कबीर नगर के चार, गोरखपुर के 11, बिहार और छत्तीसगढ़ के एक-एक श्रमिक शामिल थे। इससे पहले भी दो बार ट्रेन श्रमिकों को लेकर यहां आ चुकी है। पहली बार गुजरात के मेहसाणा से 1046 लोगों को लेकर विशेष ट्रेन यहां आई थी। इसके बाद 169 लोगों को लेकर विशेष ट्रेन नोएडा से यहां आई थी। मंगलवार को सुबह तीसरी बार ट्रेन 247 श्रमिकों को लेकर यहां आई है। ट्रेन आने से पहले सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा समेत कई अधिकारी स्टेशन पर पहुंच गए थे। अधिकारियों की मौजूदगी में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed