फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Special Secretary Forest and Environment did plantation

विशेष सचिव वन एवं पर्यावरण ने किया पौधरोपण

Thu, 05 Nov 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary Forest and Environment did plantation
म्योरपुर। बनवासी सेवा आश्रम में बृहस्पतिवार को विशेष सचिव वन एवं पर्यावरण ब्रह्मदेव राम तिवारी ने आश्रम परिसर में फलदार और इमारती लकड़ी के पौधों का रोपण किया। इसके बाद उन्होंने आश्रम के कार्यों की जानकारी ली। विशेष सचिव के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। ब्रह्मदेव राम तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर बनवासी सेवा आश्रम में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पौधों की रक्षा करने की बात कही। पौधरोपण के बाद उन्होंने बनवासी सेवा आश्रम के विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्हें आश्रम परिसर स्थित खादी ग्रामोद्योग, चिकित्सालय और विद्यालय का भ्रमण किया। ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कहा कि इस दुरूह आदिवासी बहुल क्षेत्र में संस्था बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है और गांवों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कहा कि संस्थान इसी तरह आगे भी अपनी भूमिका निभाता रहेगा। इसके बाद विशेष सचिव की अगुवाई वाली टीम जांच पड़ताल के लिए खनन अधिकारियों के साथ खोखा करहिया साइड के लिए निकल गई। इस दौरान शुभा प्रेम, मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर आरसी झा, दीपक कुमार, डीएफओ एमपी सिंह, कुंजमोहन वर्मा, रेंजर राजेश सोनकर, विजेंद्र सिंह, वन दरोगा शिव कुमार यादव, वन रक्षक गोविंद शिवशरण सिंह, विमल सिंह, देवनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed