फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers protested at Badauli Chowk in Robertsganj termed the budget as anti-people

Sonebhadra News : रॉबर्ट्सगंज के बढौली चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बजट को बताया जनविरोधी

Thu, 20 Feb 2025 06:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 20 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

यूपी सरकार के बजट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट किया और बजट को जनविरोधी बताया। इस दौरान इन्होंने नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया।

विज्ञापन
SP workers protested at Badauli Chowk in Robertsganj termed the budget as anti-people
समाजवादी पार्टी कार्यकर्तााओं का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार के बजट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने बजट को जनविरोधी बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे आम जनता के साथ अन्याय करार दिया।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि योगी सरकार द्वारा पेश किया गया यह नौवां बजट पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में किसानों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन


प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र जिले से चार भाजपा विधायक हैं, जिनमें से एक राज्य मंत्री भी हैं, इसके बावजूद जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है और युवाओं के लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में सोनभद्र जिले के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया, जिससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सरकार जनता की जरूरतों को लेकर गंभीर नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed