फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers protested after getting food disturbances of district hospital patients

जिला अस्पताल के मरीजों के भोजन में गड़बड़ी मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
SP workers protested after getting food disturbances of district hospital patients
जिला संयुक्त चिकित्सालय में दुर्व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
लंबे समय से जिला संयुक्त चिकित्सालय में व्याप्त दुर्व्यवस्था, मरीजों को बाहर से दवा व जांच लिखने, मरीजों को मिलने वाले भोजन में अनियमितता को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गई है। मरीजों को मिलने वाले भोजन को जिम्मेदार खा जा रहे हैं। मरीजों को समय से भोजन नहीं मिल रहा है। वहीं अधजली रोटी परोस दी जा रही है। दाल और सब्जी नाम मात्र का दिया जा रहा है। भोजन में गुणवत्ता को नजर अंदाज किया जा रहा है। कहा कि अस्पताल में हर ओर भ्रष्टाचार हो रहा है। मरीजों से लेकर मुर्दों के परिजनों से पैसा लिया जा रहा है। वहीं पूर्व नगर सचिव मनीष तिवारी ने कहा कि चिकित्सक बाहर से दवा और महंगी जांच लिख रहे हैं। उन्हें अस्पताल प्रबंधन का संरक्षण प्राप्त है। समय से एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं हो रही है। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव है। इस सरकार में जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधा नहीं दी जा रही है। इस मौके पर चंदन केसरी, मुन्ना कुशवाहा, नौषाद, हीरा, गोपाल, संदीप, मोती कोल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed