फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tanghe, performing a bike with a bike

तांगे, सगड़ी पर बाइक रखकर किया प्रदर्शन

Sun, 16 Sep 2018 11:42 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Sun, 16 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tanghe, performing a bike with a bike
बाइक जुलूस - फोटो : amar ujala
सोनभद्र। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ रही महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता आरटीएस क्लब के पास से एक्का और सगड़ी पर मोटर साइकल लादकर निकले। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ रही कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग की। पेट्रोल-डीजल के दाम न घटाने के पेट्रोलियम मंत्री के बयान की निंदा भी की।  
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद आरटीएस क्लब मोड़ के पास हुई सभा में सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने नारा दिया था कि बहुत हुआ अत्याचार, महंगाई की सरकार, अबकी बार मोदी सरकार। अब तक भाजपा की केंद्र सरकार को साढ़े चार साल हो गए फिर भी महंगाई लगातार क्यों बढ़ती जा रही है, इसका जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री का यह कहना कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य अभी कम नहीं होंगे, निंदनीय है। भाजपा सरकार लोगों को महंगाई की मार दे रही है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। किसानों को शोषण हो रहा है। खाद, यूरिया के दाम बढ़ा दिये गए। खाद की बोरी का वजन भी कम कर दिया गया। किसानों को ऋण माफी के नाम पर दौड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर आम जनता को परेशान किया है। केंद्र सरकार ने एक देश, एक कर (जीएसटी) का नारा देकर आम लोगों को नई मुसीबत में लाकर खड़ा कर दिया।

लोगों को राहत देने के नाम पर केंद्र सरकार ने महंगाई लादकर विवश कर दिया है।

इस दौरान जुनैद अंसारी, मंदीप पटेल ने कहा कि महंगाई के सवाल पर दिल्ली में धरना देने वाले भाजपा नेता और मंत्री अब जनता के बीच बढ़ती कीमतों को लेकर जवाब देने से क्यों कतरा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान गुलाम यासीन, विष्णु सोनी, मुन्ना कुशवाहा, पवन सोनी, संदीप सोनी, गोपाल मोदनवाल, शकील अहमद, हीरा सोनकर, सुरेश अग्रहरि, मोती कोल, हरिदास अग्रहरि, इरशाद खां, गोपाल सोनी, मुन्ना भारती, संतोष गुप्ता, चंदन केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed