{"_id":"5bcccbdabdec2269407ef133","slug":"sp-workers-protest-against-rail-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल दुर्घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल दुर्घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
sonebhadra news
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। पंजाब के अमृतसर में हुई दुर्घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी ने रविवार को राबर्ट्सगंज में रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री से तत्काल इस्तीफा और मृतकों के परिवार वालों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
सपा के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी और मीडिया प्रभारी महफूल आलम खां ने कहा कि अमृतसर पंजाब में दशहरे के दिन हुई भीषण रेल दुर्घटना रेल प्रशासन की लापरवाही को प्रदर्शित कर रहा है। असत्य पर सत्य की जीत के दिन दशहरा देखने आए लोगों की जान रेल प्रशासन की लापरवाही से हुई। जिला सचिव ओम प्रकाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष नीतिश पांडेय, छात्रसभा के प्रदेश सचिव आनंद चौबे ने कहा किदुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के परिवारों को सरकार से आर्थिक मदद दे। साथ ही रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कृपाशंकर चौहान, मंगरू पटेल, राहुल सेठ, विष्णू सोनी, कामरान ने कहा कि रेल प्रशासन की उदासीनता से घटित घटना के लिए सरकार दोषी है। प्रदर्शनकारियों में गुड्डू चंद्रवंशी, अंकित राठौर, मोहन जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, जावेद कुरैशी, गुलाम यासीन, अनुपम त्रिपाठी, विवेक सिंह, राजनाथ यादव, सुरेंद्र सोनी, मोंटी, राम प्रवेश, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, निखिल पटेल, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।