फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers protest against inflation

महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 Oct 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest against inflation
राबर्ट्सगंज में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। आलू, प्याज के दामों में बढ़ोत्तरी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार दामों को कम नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से महंगाई बढ़ रही है। भाजपा सरकार को गरीबों से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में जुटी है। आलू, दाल, प्याज समेत अन्य खाद्य पदार्थों का दाम आसमान छूने लगा है। जबकि गोदामों में आलू-प्याज आदि सड़ रहा हैं। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता ऊब चुकी है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से वादा किया था कि महंगाई कम होगी, लेकिन सत्ता में आने के बाद चुनावी वादों को भूल गई। प्रदर्शन में गोपाल गुप्ता, मोती कोल, अनिल सोनकर, अनिल विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, मनोज केशरी, राजू सोनी, सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, मंदीप पटेल, जगत गौड़ कल्याणी सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed