फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers demonstrated

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated
राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर सर्विस लेन की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संव - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर की जर्जर सर्विस लेन और गड्ढायुक्त सड़कों के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि सड़कों की मरम्मत न होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। नेतृत्व कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से जनता के साथ छल किया जा रहा है। सरकार ने जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। सिर्फ जनता को गुमराह किया जा रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की जर्जर सड़कों पर आवागमन के दौरान परेशानी आ रही है। चेताया की अगर सर्विस लेन की सड़कें दुरुस्त नही होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आनंद पटेल, शीतल सोनी ने भी सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इस मौके पर मोती कोल, नीरज पटेल, मुन्ना कुशवाहा, हीरा सोनकर, गोपाल, जुनैद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed