फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP blew effigy of the central government , performance

सपा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, प्रदर्शन

Sat, 02 May 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 02 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
SP blew effigy of the central government , performance
पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार
विज्ञापन
को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। सभा कर मोदी के अच्छे दिन के वादे पर कटाक्ष किया।

सपा कार्यकर्ता शुक्रवार को दोपहर बाद नगर कार्यालय से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी तिराहे पर पहुंचे।

यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इसके बाद हुई सभा में नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और गरीब विरोधी है।

जब-जब भाजपा की सरकार केंद्र में बनी है, गरीबों पर महंगाई का बोझ बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आए और अब उन पर गरीबी का बोझ लगातार बढ़ाते जा रहे हैं।

यादव ने कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों को कायर कहा। इस पर केंद्र सरकार मौन है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

रामाश्रय भारती और लालव्रत यादव ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ जनता के साथ छलावा कर रही है। पहले पेट्रोल का दाम एक रुपये सस्ता करेगी और फिर चार माह में चार रुपये दाम बढ़ा दे रही है।

मोदी की सरकार सिर्फ पैसे वालों की सरकार है। सिर्फ किसानों, गरीबों का शोषण कर रही है। कहा कि इस सरकार के खिलाफ जनता जागरूक हो रही है और आने वाले दिनों में इसका जवाब जरूर देगी।

 इस मौके पर मनोज केशरी, वारिस अली, सुरेश अग्रहरि, जय प्रकाश सोनी, मुमताज आलम, पार्वती देवी, विमला देवी, शांति देवी, कंचन, मुन्ना कुशवाहा, गिरजा यादव, नौशाद मौजूद रहे।
चोपन संवाददाता के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने पर प्रधानमंत्री का पुतला बस स्टैंड पर फूंका। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान कमलेश कुमार, सुशील कुमार, अशोक मद्देशिया, विजय अग्रहरि, नजमुुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed