फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP bets on Vijay, Avinash and Sunil

विजय, अविनाश और सुनील पर सपा ने लगाया दांव

Thu, 27 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP bets on Vijay, Avinash and Sunil
सोनभद्र। सपा ने बृहस्पतिवार को जिले की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। सदर से पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है तो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दुद्धी से पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड चुनाव लड़ेंगे। ओबरा विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोंड को सपा ने प्रत्याशी तय किया है। जबकि घोरावल सीट पर कोई नाम घोषित न होने से ऊहापोह की स्थिति है। यहां से कई दावेदार टिकट के लिए लाइन में खड़े हैं। जिले की चार विधानसभा सीटों में ओबरा और दुद्धी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। दुद्धी से सात बार के विधायक और पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड के नाम की चर्चा शुरू से ही रही। पार्टी नेतृत्व का संकेत मिलने के बाद से ही वह चुनाव प्रचार में जुटे थे। ओबरा से भी कई दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने सुनील सिंह गोंड पर बाजी लगाई है। जनजाति गोंड की बहुलता वाले जिले में दोनों आरक्षित सीटों से एक ही वर्ग के उम्मीदवार उतारकर सपा ने बड़ा दांव खेला है। उधर, सदर विधानसभा सीट से टिकट पाने के लिए कई नेता होड़ में थे। इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व ने फिर से अविनाश कुशवाहा पर ही भरोसा जताया है। अविनाश 2012 से 17 तक विधायक भी रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी से हार मिली थी। तीनों सीटों पर नाम तय होने के बाद अब सबकी निगाहें घोरावल पर टिकी हैं। यहां से पूर्व विधायक रमेश दुबे को प्रबल दावेेदार माना जा रहा था, लेकिन इस सूची में उनके नाम का जिक्र न होने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस सीट से म्योरपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय भी टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed