फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP activists protest against increased prices with cylinders

सपा कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर लेकर बढ़े दामों के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 04 Dec 2020 07:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
SP activists protest against increased prices with cylinders
राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहा पर गैस सिलेंडर मुल्य वृद्घि के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर बढ़े हुए गैस सिलिंडर के दाम वापस लेने की मांग की। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद कचहरी तिराहे पर सभा की। यहां पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि एक तो जनता आपदा काल से गुजर रही है। लॉकडाउन में परेशान थी। लोगों से रोजगार तक छिन गए। दूसरे महंगाई उन्हें परेशान कर रही है। लगातार केंद्र सरकार महंगाई बढ़ा रही है। महिलाएं परेशान हैं। घर का बजट बिगड़ रहा है। खाद्य सामग्री का दाम बढ़ा है। आलू के दाम आसमान छू रहे हैं। सपा पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, विष्णु भारती ने कहा कि जब-जब भाजपा सरकार देश प्रदेश में बनती है, तब-तब महंगाई बढ़ जाती है। इस मौके पर प्रमिला सिंह, हिफाजत अली, सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, विष्णु भारती, हीरा सोनकर, अनिल विश्वकर्मा, सोनू यादव, मंदीप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed