फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP activists demonstrated against the mismanagement at the purchasing centers

क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 Dec 2021 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
SP activists demonstrated against the mismanagement at the purchasing centers
धान क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर स्थित हाइडिल मैदान स्थित हाट शाखा पर प्रदर्शन किया। केंद्रों पर कांटा बढ़ाए जाने की मांग की गई। जिन केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं हुई है वहां खरीद शुरू करने और बोरा उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

नेेतृत्व कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिला प्रशासन धान क्रय केंद्रों पर एक कांटा के बजाय 2-4 चार कांटा बढ़ाया जाए। कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। सरकार चाहती है कि कम से कम किसानों का धान खरीदा जाए। कहा कि धान क्रय केंद्रों पर तमाम दुर्व्यवस्था व्याप्त है, किसान परेशान हैं। जबकि पिछली समाजवादी सरकार में चार कांटा लगाया गया था। पानी, छाया की व्यवस्था नहीं है। किसानों का धान चोरी हो जा रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान परेशान व दुखी हैं। डीजल, खाद, बीज के दाम बढ़ने से खेती की लागत बढ़ गई है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कन्हैया पटेल, धीरज विश्वकर्मा, रोहित सिंह, मुन्ना कुशवाहा, हीरा सोनकर, मोती कोल, गोपाला, मनीष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed