{"_id":"644c9f9d1bd9f4c09402aa95","slug":"sonebhadra-the-dead-body-of-je-of-obra-project-was-found-near-the-bushes-had-left-home-for-duty-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra: ओबरा परियोजना के जेई का झाड़ियों के पास मिला शव, घर से ड्यूटी के लिए निकले थे और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra: ओबरा परियोजना के जेई का झाड़ियों के पास मिला शव, घर से ड्यूटी के लिए निकले थे और फिर...
Sat, 29 Apr 2023 10:10 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:10 AM IST
सार
तापीय परियोजना में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत धनन्जय (36) पुत्र गरीबदास आवासीय परिसर में रहते थे। शुक्रवार की सुबह वह आवास से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं था। रात करीब 10 बजे परियोजना के समीप इंदिरा नगर इलाके में लोगों ने झाड़ियों के समीप शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
ओबरा परियोजना के जेई का झाड़ियों के पास मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओबरा तापीय परियोजना में कार्यरत जेई का शव संदिग्ध हाल में मिला है। वह शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे और देर रात परियोजना के समीप इंदिरा नगर इलाके में वह मृत हाल में पाए गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पानी की टंकी में शव मिलने का मामला: संक्रमण युक्त पानी पी रहे थे मरीज, परिजन व कर्मचारी, नहीं हो पाई शिनाख्त
विज्ञापन
तापीय परियोजना में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत धनन्जय (36) पुत्र गरीबदास आवासीय परिसर में रहते थे। शुक्रवार की सुबह वह आवास से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं था। रात करीब 10 बजे परियोजना के समीप इंदिरा नगर इलाके में लोगों ने झाड़ियों के समीप शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान धनन्जय के रूप में हुई। पुलिस शव को क़ब्ज़े में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए है। एसओ मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजन भी अभी कुछ बता नहीं पा रहे। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन