{"_id":"66fc070809ab3246ca029542","slug":"sonebhadra-teachers-do-not-come-to-eklavya-coaching-students-protest-due-to-disruption-in-studies-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra: एकलव्य कोचिंग में नहीं आते शिक्षक, पढ़ाई बाधित होने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra: एकलव्य कोचिंग में नहीं आते शिक्षक, पढ़ाई बाधित होने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
Tue, 01 Oct 2024 08:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 01 Oct 2024 08:00 PM IST
सार
सोनभद्र में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों ने कोचिंग में पठन-पाठन सुचारू रूप से चलाए जाने की मांग की और ज्ञापन सौंपा। एकलव्य कोचिंग का संचालन नहीं होने से छात्रों में नाराजगी है।
विज्ञापन
कोचिंग संचालन को लेकर मांग रखते छात्र
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोनभद्र के एकलव्य कोचिंग में शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों के नहीं आने से आक्रोशित विद्यार्थियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कोचिंग में पठन-पाठन सुचारू रूप से चलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद विभाग ने कोचिंग में अध्यापन के लिए नामित ओबरा की रिजलेंस संस्था का अनुबंध समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि वह एकलव्य कोचिंग के माध्यम से जेईई और नीट की तैयारी कर रहे हैं। जब से कोचिंग आरंभ हुआ है, तब से कक्षाएं अध्यापकों की अनुपस्थिति के कारण सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहीं। इससे पठन पाठन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी को भी कई बार अवगत कराया गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विद्यार्थियों ने शिक्षकों से नियमित पठन-पाठन कराए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सीडीओ जागृति अवस्थी ने मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यार्थियों को समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में अंजली, नेहा मौर्य, स्वाती, अंजली कुमारी, अमृता मौर्य, खुशबू, अंगद, महेश, संदीप, मनीष आदि शामिल रहे
विज्ञापन
।समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव की माने तो एकलव्य कोचिंग सेंटर का संचालन ओबरा की रिजलेंस संस्था के माध्यम से कराया जा रहा था। उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए संस्था का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। अब जिला समाज कल्याण विभाग अपने स्तर से एकलव्य कोचिंग सेंटर का संचालन कराएगा।