फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra: Bike rider dies after colliding with four wheeler, fellow injured

Sonebhadra Accident: चार पहिया वाहन से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 May 2023 12:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 18 May 2023 12:47 PM IST
सार

झारखंड राज्य के धुरकी थाना अंतर्गत सोनडीहा दक्षिणी टोला गांव निवासी ज्योतिष पासवान (25) पुत्र बबलू पासवान अपने साथी राकेश पासवान को के साथ बाइक से दुद्धी की ओर जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Sonebhadra: Bike rider dies after colliding with four wheeler, fellow injured
Sonebhadra Accident: चार पहिया वाहन से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल, जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur: मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे मार्ग पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल, शादी से लौट रहे थे
विज्ञापन

झारखंड राज्य के धुरकी थाना अंतर्गत सोनडीहा दक्षिणी टोला गांव निवासी ज्योतिष पासवान (25) पुत्र बबलू पासवान अपने साथी राकेश पासवान को के साथ बाइक से दुद्धी की ओर जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ज्योतिष पासवान बुरी तरह घायल हो गया। बाइक सवार उसका साथी राकेश पासवान को भी चोट आई।  दोनों घायलों को आनन-फानन आसपास के लोगों की मदद से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ज्योतिष पासवान को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना घरवालों को दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइक में टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed