फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mirzapur: Bike collided with tractor on Mirzapur-Prayagraj highway, youth died, two injured, were returning fr

Mirzapur: मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे मार्ग पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल, शादी से लौट रहे थे

Thu, 18 May 2023 11:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 18 May 2023 11:43 AM IST
सार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा निवासी दीपक कुमार वर्मा (23) अपने साथी गोविंद (24) व साजन (22) के साथ बारात में शामिल होने के लिए बाइक से प्रयागराज के मेजा गांव गए थे। बारात से देर रात दो बजे घर वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय विंध्याचल थाना क्षेत्र के मंगला गौरी शंकर अकोढ़ी गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर में बाइक टकरा गई।

विज्ञापन
Mirzapur: Bike collided with tractor on Mirzapur-Prayagraj highway, youth died, two injured, were returning fr
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे मार्ग पास स्थित मंगला गौरी शंकर मंदिर के पास बुधवार की देर रात खड़ी ट्रैक्टर में बाइक टकरा गई। हादसे में  बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाइक सवार मेजा के ऊरूवा गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur Accident: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा निवासी दीपक कुमार वर्मा (23) अपने साथी गोविंद (24) व साजन (22) के साथ बारात में शामिल होने के लिए बाइक से प्रयागराज के मेजा गांव गए थे। बारात से देर रात दो बजे घर वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय विंध्याचल थाना क्षेत्र के मंगला गौरी शंकर अकोढ़ी गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर में बाइक टकरा गई। हादसे में दीपक कुमार वर्मा की मौत हो गई।  गोविंद व साजन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय में बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है, दो घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed