{"_id":"5da8ae428ebc3e01816739de","slug":"sonbhedra-news-sonbhadra-news-vns4895093178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बाला के लिए निकला मुर्गी दाना से लदा ट्रक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बाला के लिए निकला मुर्गी दाना से लदा ट्रक गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के अनन्या फूड प्रोडक्ट लसड़ा से मुर्गी का दाना (खुद्दी) लोड कर अंबाला के लिए निकले एक ट्रक के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार को प्रोडक्ट के मालिक अंबरीश जायसवाल ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। पीड़ित का आरोप है कि ट्रांसपोर्टर और चालक मोबाइल पर कॉल करने पर वे लोग रिसीव नहीं कर रहे है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक अनन्या फूड प्रोडक्ट के मालिक अंबरीश जायसवाल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि 30 सितंबर 2019 को उनके यहां से एक ट्रक 242 कुंटल मुर्गी का दाना (खुद्दी) लोड कर सर्व श्री बालाजी ट्रेडर्स हतीन हरियाणा के लिए निकला। 25 हजार में ट्रक का भाड़ा था, जिसमें चालक ने 20 हजार एडवांस लिया था। हरियाणा में किसी कारण मॉल रिजेक्ट हो गया तो उसने अंबाला मुर्गी का दाना भेजने का निर्णय लिया था। वहां से ट्रक का भाड़ा 20 हजार में तय हुआ। लेकिन ट्रांसपोर्टर के कहने पर एक व्यक्ति के खाते में 40 हजार भेज दिया। अंबरीश का आरोप है कि खुद्दी लदा ट्रक अंबाला नहीं पहुंचा। उसको शक है कि माल लदा ट्रक चोरी हो गया है। चोरी हुए खुद्दी की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। आरोप है कि संबंधित ट्रांसपोर्टर और चालक मोबाइल फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि संबंधित ट्रांसपोर्टर और चालक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सच्चाई का पता चल जाएगा।