फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Women will become strong by producing green vegetables, distribution of improved seeds

सोनभद्रः हरी सब्जी का उत्पादन कर सबल बनेंगी महिलाएं, उन्नत बीजों का वितरण

Wed, 29 Sep 2021 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Women will become strong by producing green vegetables, distribution of improved seeds
रेणुसागर में महिलाओं को बीज प्रदान करते यूनिट हेड केपी यादव। - फोटो : SONBHADRA
स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं अब हरी सब्जी का उत्पादन कर सबल बनेंगी। मंगलवार को सोनभद्र के अनपरा में हिंडालको रेणुसागर द्वारा ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत समीपवर्ती गांवों की महिलाओं को उन्नत बीज प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को बीज प्रदान करते हुए रेणुसागर के यूनिट हेड केपी यादव ने कहा कि प्रबंधन का उद्देश्य आसपास के गांवों का समग्र विकास है। कंपनी द्वारा महिलाओं, किसानों, बालिकाओं, बुजुर्गों को सदैव अपेक्षित मदद की जाती है। कार्यक्रम के दौरान यूनिट हेड केपी यादव द्वारा 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व सीमांत किसानों को पालक, मूली, धनिया, टमाटर, बैगन, पत्ता गोभी, फूल गोभी, गाजर आदि के बीज प्रदान किए गए। महिलाओं ने बताया कि सब्जी उत्पादन कर वे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समीपवर्ती सहित सुदूर अंचलों के गांवों में भी बीज वितरण का कार्य आगामी दिनों में कराया जाएगा। कर्मचारी संबंध प्रमुख केआर बाबू, सहायक महाप्रबंधक हीतेंद्र झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed