फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra,ubbhakand

उभ्भाकांड: सपा ने पीड़ितों को 21 लाख की मदद की

Wed, 04 Sep 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra,ubbhakand
घोरावल। उभ्भाकांड के मृतकों के परिजनों एवं घायलों को सपाजनों ने मंगलवार को 21 लाख की आर्थिक सहायता दी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उभ्भा पहुंचे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दस मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख एवं 22 घायलों को 50-50 हजार रुपये के चेक दिए। पूर्व राज्य मंत्री व्यासजी गोंड़, जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक रमेशचंद्र दूबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व सांसद भाईलाल कोल प्राथमिक विद्यालय उभ्भा के सामने बरगद के पेड़ के नीचे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सपा नेताओं ने सर्वप्रथम उभ्भा कांड के पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने मृतक राजेश की पत्नी प्रतिभा, अशोक की पत्नी लालदेई, रामधारी की पत्नी अतवारी देवी, दुर्गावती के दो पुत्रों चंद्रबहादुर व मानसिंह, सुखवंती के पति रामनाथ, रामसुंदर की पत्नी सितवा देवी, जवाहिर की पत्नी सुकुवरिया, बसमतिया के पति नंदलाल, रामचंदर के पुत्रगण शिवकुमार, राजकुमार व नाबालिग पुत्री ललिता, अशोक की पत्नी पुष्पा देवी को एक-एक लाख की सहायता राशि का चेक दिया। जिन मृतकों के एक से अधिक वारिस थे, उन्हें एक लाख रुपये में से बराबर-बराबर राशि का चेक दिया गया। इसके अलावा घायल सुखवंती, सीता, दिनेश, जयप्रकाश, नागेंद,्र रामधीन, केरवा देवी, महेंद्र, इंद्र कुमार, कमलावती, रामनाथ, छोटेलाल, भगवानदास, राजेंद्र, रामलाल, चंद्रेश, रामरक्षा, विजय कुमार, रामजी, रामस्वरूप, रीमा और जग्गी सिंह को 50-50 हजार का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, संजय यादव, सईद कुरैशी, श्यामबिहारी यादव, रमेश यादव, रवि गोंड़ बड़कू, छोटेलाल यादव, पूर्व ग्राम प्रधान बहादुर सिंह गोंड़, बसंत लाल गोंड़, लालमणि यादव, राजनाथ यादव, जुबेर अहमद, आरिफ अली, शनि पटेल, रामप्यारे गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed