फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Two lakh rupees deducted from Chopan block chief's account, police engaged in investigation

सोनभद्रः चोपन ब्लॉक प्रमुख के खाते से निकल गए दो लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 26 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Two lakh rupees deducted from Chopan block chief's account, police engaged in investigation
सोनभद्र के ओबरा से विधायक की पत्नी चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी के खाते से बिना हस्ताक्षर व बिना बैंक गए डाला यूनियन बैंक के खाते से दो लाख रुपये धोखाधड़ी करके निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला संज्ञान में आने पर ब्लाक प्रमुख ने चोपन थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराई है। धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने चोपन थाने में तहरीर देकर बताया की उनका यूनियन बैंक डाला (कजरहट) के बचत खाते से 14 जून से 17 सितंबर के बीच मेरे खाते से बिना मेरे द्वारा हस्ताक्षर किए और मेरे बैंक गये बिना धोखाधड़ी करके पैसा निकाल लिया गया। जबकि मेरे खाते में एक मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, उसके बाद भी सूचना नहीं मिल पाई। इस संबंध में डाला यूनियन बैंक के मैनेजर रवि गुप्ता का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने सोमवार को बैंक में आने पर सूचना देने की बात कही। इस संबंध में चोपन इंस्पेक्टर केके सिंह का बताया कि चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी के दिए तहरीर के अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed