फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: There is a buzz in the market regarding Shri Krishna Janmashtami, fancy bed with night suit and mosquito net is special for Kanha

सोनभद्रः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में धूम, कान्हा के लिए नाइट सूट व मच्छरदानी वाला फैंसी पलंग है खास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: There is a buzz in the market regarding Shri Krishna Janmashtami, fancy bed with night suit and mosquito net is special for Kanha
राबर्ट्सगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी पर लगी दुकान। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। जन्मोत्सव को लेकर बाजार में दुकानें सजने लगी हैं। श्रद्धालु भी अभी से तैयारी में जुट गए हैं। आस्थावानों की भावना और मांग को देखते हुए दुकानदार कान्हा के लिए आकर्षक सामानों के साथ फैंसी पलंग और नाइट सूट भी मंगा लिए हैं। खरीदारों की भीड़ से बाजार में चहल पहल होने लगी है।
विज्ञापन

भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन पुलिस लाइंस चुर्क के साथ ही जिले से सभी थानों, मंदिरों और घरों में लोग नटवर नागर की झांकियां सजाते हैं। भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं। जन्माष्टमी की तैयारी में अभी से भक्तगण जुट गए हैं। सामानों की बुकिंग से लेकर पंडाल सजाने के लिए तैयारियां जोरों पर है। दुकानदार भी भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्तियों के साथ ही अन्य सजावट के सामान दुकान पर मंगा लिए हैं। बाजार में पीतल के साथ ही अन्य धातु की बनी मूर्तियां मौजूद हैं। ग्राहकों की मांग पर दुकानदार डिजाइनर मूर्तियों के साथ फैंसी पलंग, मच्छरदानी के साथ पलंग, सोफा सेट, नाइट सूट, मुकुट, बांसुरी के साथ पीतल, स्टील, और लकड़ी के पालने भी काफी मात्रा में मंगा लिए हैं। राबर्ट्सगंज मेन चौक पर मूर्ति व सजावट के सामानों के विक्रेता चंदन केशरी का कहना है कि कान्हा की मूर्ति को सजाने के साथ ही बच्चों को कान्हा बनाने के लिए भी सजावट के सामान उपलब्ध हैं। सुनील गुप्ता का कहना है कि हर साल पीतल की मूर्तियों की मांग ज्यादा होती है। इस साल भी पीतल की मूर्तियां मंगाई गई है। सजावट के सामान भी बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन

कारोबार अच्छा होने की उम्मीद
वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम के लिए लॉकडाउन की वजह से दो साल से व्यवसाय मंदा जा रहा है। चंदन व सुनील गुप्ता सहित अन्य व्यवसायियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण कम हुआ है और दो दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया है। इस नाते इस साल जन्माष्टमी पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed