{"_id":"612fa1fb8ebc3e7a041c8d34","slug":"sonbhadra-the-seventh-unit-of-anpara-and-the-second-unit-of-lanco-are-in-production-the-availability-of-electricity-increased-due-to-the-start-of-production-from-all-the-units-sonbhadra-news-vns60915336","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः अनपरा की सातवीं और लैंको की दूसरी इकाई उत्पादनरत, सभी इकाईयों से उत्पादन शुरू होने से बिजली की उपलब्धता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः अनपरा की सातवीं और लैंको की दूसरी इकाई उत्पादनरत, सभी इकाईयों से उत्पादन शुरू होने से बिजली की उपलब्धता बढ़ी
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण बंद चल रही सोनभद्र स्थित अनपरा परियोजना की सातवीं और लैंको परियोजना की दूसरी इकाई से बुधवार सुबह विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया है। इससे बिजली की उपलब्धता में वृद्धि से पावर कारपोरेशन को सुचारु विद्युत आपूर्ति करने में काफी राहत मिली है।
ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद अनपरा परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता की सातवीं इकाई से सुबह 5:17 बजे विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया।
सीजीएम आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि सिंक्रोनाइज करने के बाद से लगातार इकाई के संचालन पर नजर रखी जा रही है। रात तक इकाई को फुल लोड पर ले लिया जाएगा। देर शाम तक सातवीं इकाई से 258 मेगावाट विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया था। इसी क्रम में लैंको के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि 600 मेगावाट की दूसरी इकाई को सुबह नौ बजे सिंक्रोनाइज किया गया है। दोपहर बाद से ही इकाई से पूर्ण क्षमता से उत्पादन प्रारंभ हो गया है।
अनपरा की सभी इकाईयों से उत्पादन शुरू हो जाने से परियोजना के साथ निगम के उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को अनपरा परियोजना की सभी सात इकाईयों से स्थापित क्षमता 2630 मेगावाट के सापेक्ष 2135 और लैंको परियोजना से 1200 मेगावाट के सापेक्ष 1101 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। इस दौरान निगम का उत्पादन भी 3579 मेगावाट पहुंच गया है, जबकि चौथे दिन भी सूबे में बिजली की मांग 20 हजार मेगावाट के पार बनी हुई है।