फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: The rides are filling up near the roadways bus stand, keeping the rules in mind, causing losses to the corporation

सोनभद्रः रोडवेज बस अड्डे के पास ही भर रहे सवारी, नियमों को ताक पर रखकर निगम को पहुंचा रहे घाटा

Mon, 20 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: The rides are filling up near the roadways bus stand, keeping the rules in mind, causing losses to the corporation
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में संचालित रोडवेज बस अड्डे के समीप ही निजी बस, जीप, टेंपो आदि वाहन खड़े कर सवारी भरी जा रही है। नियमानुसार डिपो से पांच सौ मीटर की दूरी होनी चाहिए। यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के लोग इस पर मौन साधे हैं। इससे रोडवेज को घाटा भी हो रहा है।
विज्ञापन

नगर स्थित रोडवेज बस अड्डे से परिवहन निगम की सोनभद्र, काशी, प्रयागराज, जीरो रोड, चंदौली, मिर्जापुर, विंध्यनगर, चारबाग सहित अन्य डिपो की सैकड़ों बसों का संचालन प्रतिदिन हो रहा है। वहीं रोडवेज बस स्टेशन से कुछ दूरी पर निजी वाहन स्टैंड संचालित किया जा रहा है। रोडवेज बस अड्डे के पास ही निजी वाहनों को रोककर यात्रियों को बैठाया जा रहा है। यह सब देखते हुए भी संबंधित विभाग के अधिकारी मौन साधे हैं। यह समस्या सिर्फ राबर्ट्सगंज नगर की ही नहीं, बल्कि रेणुकूट और शक्तिनगर की भी है। दोनों जगह रोडवेज बस अड्डे के समीप ही निजी वाहनों को खड़ा कर यात्रियों को बैठाया जा रहा है। जबकि बस अड्डे से पांच सौ मीटर दूरी के अंदर निजी वाहनों को खड़ा करना नियम विरुद्ध है। इससे परिवहन निगम को हर महीने लाखों रुपये का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के समीप निजी स्टैंड संचालित करना गलत है। इसे हटाए जाने के लिए पूर्व में डीएम को पत्र लिखा गया था। - एके सिंह, एआरएम-सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed