फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Teachers demonstrated for restoration of old pension, submitted memorandum addressed to CM

सोनभद्र: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Teachers demonstrated for restoration of old pension, submitted memorandum addressed to CM
लोढ़ी स्थित डीआईओएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
पुरानी पेंशन बहाली करने सहित 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बुधवार को शिक्षकों ने सोनभद्र में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने स्ववित्तपोषित विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की। कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली तैयार की जाए। सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा, कार्यरत सभी तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, स्थानांतरण की प्रक्रिया को सरल सुगम तथा शोषण मुक्त बनाने की मांग की गई। महिला शिक्षिकाओं को अनुमन्य अवकाश की सुविधा को अनिवार्य रूप से प्रदान करने पर जोर दिया। विद्यालयों को दो पालियों में खोलने की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राव, जिलामंत्री संतोष कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र शुक्ला, अमरेंद्र कुमार सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, धर्मराज साहनी, राकेश कुमार सिंह, महेश चंद, इंद्रेश गुप्ता, प्रेम सिंह पटेल, सूर्यदेव राम, अभिजात सोनकर, कैलाश सिंह, हेमंत कुमार शर्मा, रामरक्षा, अनिल कुमार पासवान, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed