फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra SP Ashok Kumar Meena will receive gallantry medal on Republic Day.

Sonebhadra News: गणतंत्र दिवस पर सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीणा को मिलेगा वीरता पदक

Sun, 26 Jan 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra SP Ashok Kumar Meena will receive gallantry medal on Republic Day.
गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) के लिए सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीणा को चुना गया है। उन्हें यह पदक वर्ष 2019 में बतौर एएसपी बरेली में तैनाती के दौरान अपने अदम्य साहस और वीरता के प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

घटना सात जनवरी 2019 को सुबह साढ़े पांच बजे की थी। बरेली शहर के बीचोबीच कोहड़ापीर पुलिया के पास बाइक सवार छह बदमाशों ने सराफ अनूप अग्रवाल के मुंशी सुमित को गोली मारकर 15 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

इस घटना के करीब आठ घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया था। उनके पास से लूट के रुपये भी बरामद किए थे। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एएसपी अशोक कुमार मीणा ने किया था। इस दौरान उनके बॉडी प्रोटेक्टर में भी गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। महज आठ घंटे के अंदर पुलिस को मिली इस सफलता ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वीरता पदक के लिए चुने जाने पर अशोक कुमार मीणा ने शासन का आभार जताया। इसका श्रेय अपनी टीम के सभी साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों को दिया।


यह पुरस्कार मेरा आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाएगा। कर्तव्यों को और अधिक समर्पण व निडरता से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही समाज और देश की सेवा में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा। -अशोक कुमार मीणा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article