फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

वन व राजस्व भूमि को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 26 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
डाला। बिल्ली मारकुडी क्षेत्र में धारा 20 के प्रकाशन की प्रक्रिया के तहत चिन्हित वन भूमि व उससे जुडी अन्य खदानों का निरीक्षण बुधवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. राजीव गर्ग ने किया। निरीक्षण के दौरान खनन से संबंधित जानकारी भी ली। ओबरा वन प्रभाग के डाला वन रेंज में स्थित बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र का रकबा संख्या 7536 का निरीक्षण किया। इस रकबा में लगभग 60.1220 हेक्टेयर भूमि है। प्रदेश सरकार की पहल पर ही वन भूमि व राजस्व भूमि को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की गयी। धारा 20 के प्रकाशन के बगैर खनन पट्टो का आवंटन नहीं हो पा रहा है। वन भूमि व राजस्व भूमि को चिन्हित कर धारा 20के प्रकाशन को लेकर शासन स्तर पर कार्यवाही चल रहा है। इसके नियमित प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. राजीव गर्ग ने अल सुबह ही वन विभाग की टीम के साथ खनन क्षेत्र की पहाड़ियों का भौतिक सत्यापन किया। चिन्हित भूमि का कई नक्शों से मिलान कर उसकी वस्तु स्थिति को देखा। मौके पर मौजूद मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर रमेश चंद्र झा व ओबरा प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर मिश्रा से भी वन भूमि व उससे जुडी अन्य भूमि के सम्बंध में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed