फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

बड़े बकायेदार किसानों को नोटिस भेजने की तैयारी

Mon, 02 Dec 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। जिले में संचालित साधन सहकारी समितियों की ओर से बड़े बकायेदार किसानों को नोटिस भेजकर बकाया धनराशि जमा कराने की तैयारी की जा रही है। इसमें ऐसे किसानों को चिह्नित किया जा रहा है जो दो.तीन साल पूर्व नजदीकी साधन सहकारी समितियों से उर्वरक तो लिए पर उसकी धनराशि अब तक जमा नहीं कर सके हैं। किसानों नोटिस भेजकर बकाया धनराशि जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेन्द्र ने बताया कि जिले के सभी आठ ब्लॉक में कुल 62 साधन सहकारी समिति संचालित हो रही है। यहां 50 हजार से अधिक किसान सदस्य हैं। साधन सहकारी समिति से किसानों को खरीफ और रबी फसल की खेती के लिए उर्वरक तीन प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जाता है। फसली ऋण ब्याज सहित किसानों को उस वित्तीय वर्ष के 31 मार्च तक अदा करना होता है। वित्तीय वर्ष तक ऋण जमा न कर पाने वाले किसानों को 30 सितंबर तक ऋण जमा करने की मोहलत दी गई। इसके बाद भी बकाया राशि जमा न करने वाले किसानों की सूची तैयार करवाई जा रही है। उन्हे नोटिस जारी करके 15 दिन के अंदर धनराशि जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed