फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहसीलों पर किया प्रदर्शन

Tue, 15 Oct 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र/दुद्धी। पश्चिम बंगाल में संघ कार्यकर्ता एवं उसके परिवार की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां की सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। राबर्ट्सगंज तहसील में प्रदर्शन के दौरान विहिप के काशी प्रांत के सत्संग प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने पश्चिम बंगाल की घटना की निंदा की। जिलाध्यक्ष सीबी राय ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बजरंग दल जिला संयोजक देवानंद चतुर्वेदी, अवधेश चतुर्वेदी, सतीश पाठक, ज्ञानेंद्र शरण राय, धर्मेंद्र कुमार पांडे राजू, रामचंद्र मिश्र, आनंद गुप्ता, नीरज दुबे, जनार्दन मौजूद रहे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। दुद्धी: बजरंगदल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में बैठक किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ब्रजेश वर्मा को सौंपा। बजरंगदल के जिला संयोजक हेमंत मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपालजी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में निर्दोष की सरेआम हत्याएं हो रही हैं जो चिंता का विषय है। इस मौके पर राजेश सिंह, आलोक जायसवाल, सोनू जायसवाल, अमरेश सिंह, पियूष कुमार, शनि कश्यप, सुनील पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed