फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

आंगनबाड़ी केंद्र का बारजा गिरा, तीन लोगों को नोटिस

Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
बभनी। ब्लॉक के असनहर गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का बारजा शटरिंग खोलते समय गिर गया। गनीमत थी कि मौके पर कोई घायल नहीं हुआ। बारजा गिरने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर की थी। इसके बाद एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित किया है। टीम ने पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है। इस मामले में तीन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

असनहर द्वितीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन केंद्र भवन का शटरिंग खोलते समय खिड़की का बारजा टूट कर लटक गया। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेज कर की। साथ ही पूरे मामले की जांच की मांग भी की। इस पर एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। एडीओ पंचायत ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। जांच में निर्माण कार्य में कमियां मिलने की बात सामने आने की बात सामने आने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed