फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's youth dies in Agra

सोनभद्र के अधेड़ की आगरा में मौत

Mon, 23 Aug 2021 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's youth dies in Agra
सोनभद्र के युवक की आगरा में मौत
विज्ञापन

आगरा में पेड़ से लटकता मिला शव
मृतक के परिजन आगरा के लिए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कमोजी गांव निवासी छोटेलाल (43) आगरा में काम की तलाश करने गया था। सोमवार की सुबह उसका शव कासगंज थानाक्षेत्र में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को हुई तो लोग विलाप करने लगे। परिजन आगरा के लिए रवाना हो गए।

राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कमोजी गांव निवासी छोटेलाल रोजी-रोटी की तलाश में राजस्थान गया था, लेकिन वहां से करीब 20 दिन पूर्व छोटेलाल अन्यत्र चला गया। कुछ दिनों पूर्व छोटेलाल मोबाइल से घरवालों से बातचीत कर बोला कि जल्द घर लौटूंगा, लेकिन सोमवार को पुलिस केजरिए छोटेलाल की मौत की सूचना उसके परिवार के सदस्यों को मिली तो कोहराम मच गया। आगरा कासगंज थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बसई के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह उनके क्षेत्र में पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटकता मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधर पर उसकी शिनाख्त छोटेलाल निवासी कमोजी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि राबर्ट्र्सगंज कोतवाली पुलिस से वार्ता कर मृतक के परिवार वालों को सूचित किया गया। मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कमोजी के ग्राम प्रधान अमरजीत दूबे ने बताया कि सूचना मिलते ही मृतक के परिवार के लोग आगरा रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed