फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's four archers will take part in the national archery competition

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे सोनभद्र के चार तीरंदाज

Wed, 10 Mar 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's four archers will take part in the national archery competition
तीरंदाजी के लिए उत्तराखंड के देहरादून जाते खिलाड़ी का उत्साह वर्धन करते ओबरा विधायक संजीव गोंड - फोटो : SONBHADRA
डाला। भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से उत्तराखंड के देहरादून में होने वाले 41वें जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के चार होनहार प्रतिभाग करेंगे। सभी तीरंदाज वनवासी कल्याण आश्रम के छात्र हैं। 41वें जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले चार तीरंदाज छात्रों का स्थानीय खन्ना कैंप डाला में विदाई समारोह हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक संजीव कुमार गोंड ने कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के होनहार करीब दस तीरंदाज विद्यार्थियों ने पहले भी भारत सरकार से आयोजित तीरंदाज खेलों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर स्वर्ण व रजत पदक जीता है। उत्तराखंड के देहरादून में 13 से 16 मार्च तक होने वाले तीरंदाजी प्रतियोगिता में कमलेश कुमार निवासी खोतोमहुआ बभनी, अनिल कुमार, शांतेश्वर व पंकज कुमार निवासी गईया बथान शामिल हैं। सभी खिलाड़ी 11 मार्च को राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग के लिए रवाना होंगे। इन चारों तीरंदाज में दो तीरंदाज अनिल कुमार व पंकज कुमार 2019 में मध्य प्रदेश के भोपाल में हुए राष्ट्रीय तीरंदाजी खेलो में प्रतिभाग कर चुके हैं। इनका चयन यह दूसरी बार राष्ट्रीय खेलो के लिए हुआ है। मुख्य अतिथि ने चारों तीरंदाजों को अग्रिम जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी है। संस्थान के प्रांतीय संगठन मंत्री आनंद के त्याग समर्पण से आश्रम के बच्चों को निखारने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कल्याण आश्रम क्षेत्र के खेलकूद प्रमुख शिवप्रसाद, बबलू निषाद, टाटा चौधरी, गुड्डू गोंड़, संदीप, रामू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed