फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Progressive Samajwadi Party district president's safari seized, action for giving false information about loot and not showing paper

सोनभद्रः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की सफारी सीज, लूट की झूठी सूचना देने और कागज न दिखाने पर कार्रवाई

Sun, 12 Sep 2021 09:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Progressive Samajwadi Party district president's safari seized, action for giving false information about loot and not showing paper
राबर्ट्सगंज कोतवाली में पकड़ी गई हूटर लगा वाहन। - फोटो : SONBHADRA
लूट की झूठी सूचना देने और बगैर कागजात के हूटर लगाकर चलने के आरोप में शनिवार को सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव की सफारी वाहन को सीज कर दिया। देर रात तक कोतवाली के बाहर जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ वाहन छुड़ाने के लिए मंडराते रहे, लेकिन पुलिस ने कोर्ट से वाहन छुड़ाने का हवाला देकर चलता कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष और बहुअरा गांव निवासी रमाशंकर यादव ने फोन के जरिए पुलिस को सूचना दिए कि कुछ लोग उनसे उनकी सफारी वाहन लूट रहे हैं। लूट की खबर पाकर हरकत मेें आई पुलिस तत्काल नेता के पास पहुंच कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि रुपये की लेन-देन का विवाद है। लूट की खबर झूठी निकलने पर पुलिस हूटर लगे नेता जी के सफारी वाहन को कोतवाली ले गई। कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ और दूसरे पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच कर अपनी-अपनी बात पुलिस के समक्ष रखी। पुलिस ने जिलाध्यक्ष से वाहन के कागजात और हूटर लगाकर चलने के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस चौकी हिंदुआरी के प्रभारी संजीव राय ने बताया कि जिलाध्यक्ष सफारी वाहन खुद की बता रहे थे, लेकिन मांगने पर कागजात नहीं दिखा सके। कागजात न दिखाने और हूटर लगाने पर वाहन सीज कर दी गई है। अध्यक्ष ने वाहन लूटकर ले जाने की झूठी सूचना दी थी। वहीं जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव का कहना था कि द्वेशवष कार्रवाई की गई है। कहा कि जिले में सत्ता और विपक्ष पार्टियों के कई नेता वाहनों पर हूटर लगाकर चल रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed