फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Police did combing in the forests of Naxal area

सोनभद्रः पुलिस ने नक्सल क्षेत्र के जंगलों में की कांबिंग

Wed, 09 Jun 2021 07:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Police did combing in the forests of Naxal area
सोनभद्र। नक्सल क्षेत्र के जंगलों में बुधवार को पुलिस द्वारा कांबिंग की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निडर होकर जीवन यापन करने की बात कही। संदिग्ध व्यक्तियों को दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के बुटबेढ़वा एवं सलैयाडीह जंगल में फोर्स के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने कांबिंग किया। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बिगाड़ने, अमन चैन में खलल डालने तथा नक्सली गतिविधि पैदा करने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि ग्रामीण खुद या चौकीदार, होमगार्ड के माध्यम से कोई भी सूचना दे सकते हैं। उधर, कोन थाना क्षेत्र के करौधी, कचनरवा, दुद्धी के नाचनटाड़, भिसुर और राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट-बंतरा के जंगली इलाकों में भी पुलिस ने सघन कांबिंग की। इस दौरान ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए भी जागरूक किया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए नक्सल इलाकों में सघन कांबिंग करने का निर्देश दिया है। नक्सल एएसपी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि प्रतिदिन नक्सल इलाकों में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed