फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Paswan devotees celebrated birth anniversary of Veer Baba Chauharmal and worshipped Rah Baba

जलते अंगार से गुजरे श्रद्धालु: पासवान समाज के लोगों ने पूजा कर की सर्वमंगल की कामना, निभाई गई परंपरा

Fri, 04 Apr 2025 01:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Apr 2025 01:12 PM IST
सार

Sonbhadra News: धरतीडोलवा गांव में पासवान समाज के लोगों ने राह बाबा की पूजा की। इस दौरान वीर बाबा चौहरमल की जयंती मनाई। पासवान समाज के महिला व पुरुषों ने अग्नि में पैदल चलकर सर्वमंगल की कामना की। 

विज्ञापन
Sonbhadra Paswan devotees celebrated birth anniversary of Veer Baba Chauharmal and worshipped Rah Baba
जलते अंगार से गुजरे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंढमगंज, झारखंड बॉर्डर से सटे क्षेत्र के धरतीडोलवा ग्राम पंचायत में शंकर मंदिर के प्रांगण में बृहस्पतिवार की रात में पासवान समाज की तरफ से वीर बाबा चौहरमल की जयंती मनाया एवं राह बाबा का पूजन किया गया।

विज्ञापन


बिहार के भभुआ जिले से आए भगत चितरंजन पासवान के टीम की तरफ से राह पूजा, खाड़ बांस पूजा, अग्नि प्रज्वलित व अग्नि में प्रवेश वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मौजूद पासवान समाज के लोगों के समक्ष किया। मौजूद महिला व पुरुषों ने अग्नि में पैदल चलकर सर्वमंगल की कामना की। 
विज्ञापन


वीर बाबा चौहरमल जयंती एवं राह बाबा पूजन के दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष धरतीडोलवा ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने बताया कि पूर्वजों के समय से ही पासवान समाज के अगुआ वीर बाबा चौहरमल की जयंती बीते दो वर्षों से लगातार ग्राम पंचायत के शिव मंदिर पर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Vindhyachal Dham: मंदिर में निकास द्वार से दर्शन मामले में पुलिसकर्मियों को चेतावनी, वायरल हुआ था वीडियो


वीर बाबा चौहरमल जिनका जन्म बिहार राज्य के मोकामा आंचल के घोरौनी टोला शंकरबाड में 4 अप्रैल 1313 में हुआ था। पासवान समाज के ऊपर अत्याचार, अनाचार, दुराचार जब होने लगा तब हमारे समाज के अफवाह बाबा चौहरमल ने सामंतवाद अन्याय और घोर जुल्म के विरोधी हो गए। सामंतवाद के विद्रोह छेड़े गए संघर्ष के प्रतीक थे।



इन्हीं के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर के हमारा समाज आज अग्रसर हो रहा है पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में देव कुमार पासवान, गिरवर पासवान, मुन्ना भगत, राकेश पासवान, मुंशी पासवान, मनोज पासवान, विजय पासवान, विनोद पासवान, कृष्णानंद पासवान, कृपा शंकर पासवान, विनोद पासवान क्षेत्र पंचायत सदस्य मुडिसेमर, निर्मल पासवान, विगन पासवान, गोपीचंद पासवान, पंकज पासवान, बृजकिशोर पासवान, सूर्य प्रकाश सिंह पासवान सहित दर्जनों लोग लग रहे।

इसे भी पढ़ें; UP: पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, DCM की टक्कर से शख्स की मौत; एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed