UP: पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, DCM की टक्कर से शख्स की मौत; साथी लड़ रहा जिंदगी की जंग
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के चितांग चौराहे के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दौरान एक युवक की जान चली गई। जबकि दूसरा युवक जिंदगी की जंग लड़ रहा है। दोनों मजदूरी करके मिर्जापुर से घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ये है पूरा मामला
मड़वा नेवादा गांव निवासी अमरेश (30) और मालिक (32) मिर्जापुर में ढलाई का काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह जब वे चितांग चौराहे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अमरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें; बुझ गया घर का इकलौता चिराग: परीक्षा देने जा रहे स्कूटी सवार युवकों को ट्रेलर ने रौंदा, एक की मौत; दूसरा गंभीर
घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं अमरेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। अमरेश अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियों को छोड़ गया है। जिनमें अंशु (10), रागिनी (8), संजना (6), रति (4) और अंजना (2) वर्ष की हैं। घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। अमरेश ही मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा था। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।