फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Policemen warned in case of offering darshan from exit gate in Vindhyachal temple of Mirzapur

Vindhyachal Dham: मंदिर में निकास द्वार से दर्शन मामले में पुलिसकर्मियों को चेतावनी, वायरल हुआ था वीडियो

Fri, 04 Apr 2025 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Apr 2025 12:41 PM IST
सार

मां विंध्यवासिनी मंदिर में प्रवेश द्वार से दर्शन कराने का वीडियो वायरल होने पर मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच कराई गई। जिसके बाद वहां तैनात पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई। 

विज्ञापन
Policemen warned in case of offering darshan from exit gate in Vindhyachal temple of Mirzapur
एएसपी सिटी नितेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में निकाश द्वार से दर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने पर उनको चेतावनी दी गई। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रचलित है। जिसमें विंध्यवासिनी माता के मंदिर में दर्शन के लिए चार पुलिसकर्मियों द्वारा गलत रास्ते का उपयोग करना पाया गया है। 

विज्ञापन


मामले में क्षेत्राधिकारी नगर के द्वारा जांच की गई। जिसमें यह पाया गया कि चार पुलिसकर्मी अपने 12 घंटे के ड्यूटी के बाद रात साढ़े 12 बजे जब मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या नगण्य थी। तब इनके द्वारा निकास मार्ग का उपयोग किया गया। 
विज्ञापन


यह पुलिसकर्मियों के जानकारी के आभाव के कारण हुआ, पर जो पुलिसकर्मी उस प्वाइंट पर मौजूद थे। उनके द्वारा अपने सहकर्मियों को सही मार्ग बताना चाहिए था। उन्हें इस मार्ग का प्रयोग करने से रोकना चाहिए था। जो उनके द्वारा नहीं किया गया। इसलिए उन सभी पुलिसकर्मियों को जो उस प्वाइंट पर उपस्थित थे। उनके सर्विस बुक में कठोर चेतावनी प्रदान की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed