{"_id":"61f97253d0981009886feb8f","slug":"sonbhadra-one-sakhi-booth-in-every-assembly-for-women-voters-sonbhadra-news-vns6364864112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : महिला मतदाताओं के लिए हर विधानसभा में एक-एक सखी बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : महिला मतदाताओं के लिए हर विधानसभा में एक-एक सखी बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा का चुनाव नजदीक है। ऐसे में जिले के आलाधिकारी दिन रात चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। इस बार के चुनाव में नारी सशक्तिकरण के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सखी बूथ तैयार किया जाएगा। इन बूथों की कमान पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में होगी। इन बूथों को फूल और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया भी जाएगा।
महिलाओं की मतदान में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए हर बार के चुनाव में चुनाव आयोग की ओर से कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है। इस बार जिले में महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जिले की सभी विधानसभा सीटों पर एक-एक सखी बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों का निर्माण नगरीय क्षेत्रों में किया जाएगा। इन बूथों के चयन में ऐसे बूथों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। निर्वाचन विभाग का मानना है कि इससे महिलाओं के वोट प्रतिशत में वृद्धि होगी। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रथम मतदान अधिकारी सभी महिलाएं ही होंगी। सभी मतदान कार्मिकों के लिए एक तरह की ड्रेस भी निर्धारित होगी। यहां सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी भी महिला ही होगी।
सभी बूथों पर तैनात होंगी एक महिला कर्मी
जिले में इस बार चुनाव में गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष पहल की गई है। यहां सभी बूथों पर महिलाओं की ओर से घूंघट की आड़ में फर्जी वोटिंग न हो इसके लिए हर बूथ पर एक महिला कर्मी मौजूद होंगी। यह कर्मी पार्टी एजेंटों की आपत्ति करने पर महिला मतदाता की पहचान करेंगी।