फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra number one in the country in the ranking of NITI Aayog

नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र देश में नंबर वन

Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra number one in the country in the ranking of NITI Aayog
देश के 112 अति पिछड़े जिलों में विकास कार्यक्रमों की रैंकिंग में सोनभद्र को पहला स्थान मिला है। नीति आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों में यूपी के सिर्फ दो जिले ही टॉप-10 सूची में शामिल हैं। इनमें सोनभद्र को पहली और श्रावस्ती को 10वीं रैंक मिली है। इसके लिए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयास को श्रेय दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, बुनियादी ढांचा सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा के बाद नीति आयोग ने देश के 112 अति पिछड़े जिले चिह्नित किए हैं। इनमें यूपी के आठ जिले हैं। सोनभद्र, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच सबसे पिछड़े जिले माने गए हैं। इन जिलों में बुनियादी विकास को गति देते हुए सामान्य श्रेणी में लाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा भी नीति आयोग के माध्यम से हो रही है। बड़े भौगोलिक क्षेत्रफल और दुरूह परिस्थितियों के बावजूद सोनभद्र ने देश के अन्य सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए विकास कार्यक्रमों के कियान्वयन और सतत प्रगति में पहली रैंक हासिल की है। टॉप 10 में शामिल जिलों में यूपी और बिहार के दो-दो जिले हैं। इनके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, तेलंगाना, झारखंड, आंध प्रदेश के एक-एक जिलों को जगह मिली है। डीएम अभिषेक सिंह ने इसका श्रेय अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयास को देते हुए कहा कि कोरोना काल में भी जिले ने नीति आयोग के मापदंडों पर बेहतर ढंग से काम किया। योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ उसकी नियमित रिपोर्टिंग भी जारी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed