फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: NHM personnel met MLA on transfer, submitted memorandum alleging arbitrary transfer

सोनभद्रः तबादले पर विधायक से मिले एनएचएम कर्मी, मनमाने ढंग से स्थानांतरण का आरोप लगा ज्ञापन सौंपा

Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: NHM personnel met MLA on transfer, submitted memorandum alleging arbitrary transfer
राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन देने पहुंचे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने रविवार को सदर विधायक भूपेश चौबे के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ पर मनमाने ढंग से तबादला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि सभी एएनएम और मैनेजमेंट यूनिट का ट्रांसफर दूसरे ब्लॉक में कर दिया गया है, जबकि ट्रांसफर की कोई प्रक्रिया न शासन से और न ही संविदा कर्मियों के नियुक्ति नियमों में है। डेढ़ वर्ष से लगातार कोरोनाकाल में दिन-रात सेवा देने वाली एएनएम का मनमाने ढंग से तबादला उचित नहीं है। आरोप लगाया कि इसके पूर्व 92 लाख रुपये का डीपीएम ऑफिस में घोटाला हुआ। इसका हवाला देकर संविदा कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा। इसकी शिकायत सीएमओ से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

वेलनेस सेंटर पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें तीन माह से पीआईबी नहीं दी जा रही। सेवा के पांच वर्ष पूरा होने पर भी बोनस के लाभ से वंचित किया गया है। विधायक ने शिकायतों के समुचित समाधान का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में डॉ. अरुण चौबे, डॉ. अरविंद, डॉ. नीरज मिश्रा, डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. अंजनी दुबे, पुष्पेंद्र शुक्ला, अवनीश, राहुल पांडेय, सीमा भारती, सरिता, संगीता, सुनीता, अनीता, कंचन कुमारी, राजकुमार, नेहा पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed