{"_id":"5d9a2b9f8ebc3e013371d10a","slug":"sonbhadra-news-sonbhadra-news-vns487662612","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में शनिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया। इस मामले में पुलिस ने जिपं सदस्य राजकुमार संघर्षी समेत आठ के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे बनौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सुनीता पत्नी जय शंकर और धर्मेंद्र के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनो तरफ से लाठी-डंडा चलने लगा । शोर-गुल सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव कर विवाद को शांत कराया। मारपीट में दोनो पक्ष से सुनीता, सीमा, रतन, धर्मेंद्र, जितेन्द्र, सीता, बिफनी, मूरत घायल हो गए । रात में ही घायलों ने थाने जाकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल मुआयना कराया। थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर जितेंद्र, धर्मेंद्र, रविंद्र, राम मूरत और दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र पुत्र राम मूरत की तहरीर पर शाहगंज के जिला पंचायत सदस्य राज कुमार संघर्षी ,बिजयी ,हरिनंदन ,जय शंकर के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कहा कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।